फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरे का पानी दुकानों में घुसा, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार के बीचोंबीच बह रहे गदेेरे का पानी दुुकानों में घुसने से खासा नुकसान हुआ है। दुुकान स्वामियों का कहना है कि निकासी के लिए बने नाले के मुहाने पर मिट्टी डाली गई है। इससे गदेरे का बहाव बाजार की ओर हो गया है। वहीं राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों का कहना है कि स्कपर पर मलबा आने से मुहान बंद हो गया था। इसे अब खोल दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से बाजार के बीचोंबीच बह रहे गदेरे का सारा पानी दुकानों के अंदर घुस गया। दुकान स्वामी विरेंची डोभाल, मुकेश कुमार को इससे खासा नुकसान हुआ। दुकानदारों का कहना है कि सड़क किनारे निकासी के लिए बनी नाली के मुहाने पर दो साल पहले हुए निर्माण का मलबा डंप किया गया है। इससे गदेरे के पानी का बहाव बाजार की ओर हुआ है। वहीं राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश पंत का कहना है कि नाले के मुहाने को खोल दिया गया है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें