फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद मैदान के लिए एकजुट हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद मैदान की स्थिति को सुधारने के लिए शहर के व्यापारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, युवा व खिलाड़ी एकजुट हो गए हैं। मैदान से अतिक्रमण हटाकर सुविधा संपन्न बनाने के लिए स्थानीय निवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। आजाद मैदान के लिए स्थानीय निवासी रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारियों, युवाओं व खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंच कर मैदान की स्थिति सुधारे जाने की मांग के लिए डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मठूड़ा, अमेरिकन पुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि आजाद मैदान बदहाल स्थिति में है। अमेरिकन पुरी ने कहा कि जिला पंचायत व नगर पंचायत के लिए मैदान सिर्फ राजस्व प्राप्त करने का साधन है। मैदान की स्थिति में सुधार के लिए जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने 25 अगस्त से अनशन की चेतावनी दी। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने स्थानीय निवासियों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयवीर चौहान, सुभाष सिंह, आनंद सिंह पंवार, राजीव तलवार, महेंद्र पाल सिंह परमार, राजेंद्र पंवार, जगेंद्र सिंह भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें