फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित

Tue, 03 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लाटा सौरा पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रहा। दोपहर बाद डीएम से हुई वार्ता में डीएम ने पुल निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच और पुन: निविदा कराकर शीघ्र पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीणों की ओर से मामले में गिरफ्तार आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग संबंधी ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

लाटा पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और शीघ्र पुल निर्माण की मांग पर आंदोलन करने वाले गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत, भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में क्षेत्र में ग्रामीण बीते तीस अप्रैल से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को धरना स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान डीएम ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर बताया कि लाटा पुल निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच चल रही है। उन्होंने लोनिवि के एसई को बुलाकर जांच में तेजी लाने तथा पुन: निविदा आमंत्रित कर शीघ्र पुल का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की ओर से गिरफ्तार आंदोलनकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग संबंधी ज्ञापन भी डीएम ने राज्यपाल को प्रेषित किया। इस मौके पर कविता रतूड़ी, बलवीर सिंह, राजेश सेमवाल, विजन सिंह, जितेंद्र राणा, नागेंद्र चौहान, मनुजेंद्र, जयलाल, चंद्रमणि, बच्चू लाल, विपिन, कमल सिंह, भरत सिंह, अरुण, मनवीर, जयवीर चौहान, सुधा गुप्ता, महिपाल, विजय संतरी, हरीश डंगवाल, चंदन राणा, दलवीर सिंह, रामलाल, अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें