फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने वाले प्रत्याशियों ने तोड़े वोट पाने के पुराने रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों ने सर्वाधिक वोट लाने का रिकार्ड भी अपने नाम किया है। पिछले चुनावों की तुलना में जीतने वाले प्रत्याशियों को बंपर वोट पड़े। जिससे पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन

पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गंगोत्री सीट पर 2017 के चुनावों में जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी स्व. गोपाल रावत को सर्वाधिक 25683 वोट पड़े थे, जबकि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान ने रिकार्ड 29619 वोट अर्जित कर नया रिकार्ड बनाया। इसी तरह यमुुनोत्री विधानसभा सीट पर भी 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत 19800 वोटों से विजयी हुए थे। जबकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने उनसे आगे निकलकर रिकार्ड 22952 वोट के साथ जीत दर्ज की। उधर, पुरोला सीट पर भी वोट की गिनती में इजाफा हुआ। यहां अब तक हुए चुनावों में 2012 में भाजपा के मालचंद को सर्वाधिक 18098 वोट पड़े थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने 27856 वोटों के साथ नया रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें