फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान को संवारने का श्रेय लेने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान के समतलीकरण का श्रेय रामलीला मैदान संघर्ष समिति की ओर से लिए जाने पर पालिकाध्यक्ष ने कड़ा आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि मैदान के सौंदर्यीकरण की निविदा जारी होते ही श्रेय लेने के लिए कुछ व्यक्ति सक्रिय हुए हैं। अभी तक मैदान में जो भी कार्य हुआ है वह पालिका की ओर से किया गया है। वहीं रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति का कहना है कि वह श्रेय लेने के लिए कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। बल्कि पालिका का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आजाद मैदान (रामलीला मैदान) का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता में रहा है, लेकिन कोविड काल के चलते कार्य नहीं हो पाया था। अब पालिका ने मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए निविदा जारी कर दी है। पालिका यहां मैदान में घास लगाने के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराने जा रही है, लेकिन निविदा जारी होते ही शहर के कुछ व्यक्ति श्रेय लेने के लिए सक्रिय हो गए हैं। अभी तक मैदान में ठेली हटवाने से लेकर समतलीकरण का कार्य दिख रहा है वह पालिका ने करवाया है। कार्य श्रेय लेने से आहत होकर उन्होंने शुक्रवार को ठेकेदार से समतलीकरण का काम रुकवा दिया था। शनिवार सुबह उन्होंने मैदान का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मैदान को भव्य रूप दिया जाएगा।
वहीं रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति के अमरीकन पुरी का कहना है कि अभी तक मैदान में जो भी कार्य हुए हैं वह समिति की ओर से हुए हैं। उनकी मंशा पालिका का सहयोग करना है। समिति ने निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस पर मैदान में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद यहां एक मैत्री फुटबाल मैच आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मैदान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें