फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जसपुर इलेवन के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्व. नौमी रावत व सविता कंसवाल की पुण्य स्मृति में रामलीला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मैच जसपुर इलेवन और ईगल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जसपुर ने ईगल क्लब को 39 रनों से हराया।
रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच जसपुर इलेवन और ईगल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जसपुर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए ईगल क्लब की टीम 125 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक बाड़ाहाट खेल समिति के जसपाल चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट के संरक्षक गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान हैं। टूर्नामेंट में गंगोत्री विधानसभा से 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। विजेता को 71 हजार और उप विजेता को 41 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल सचिव मनमोहन थलवाल, विनोद चौहान, कन्हैया रमोला, विक्की सूरी, आशुतोष सोनी, जयेंद्र नौटियाल, जावेद खान, सोनू, हिमांशु, सुनील, सुशील, हरीश पयाल, अज्जू, संदीप, एजे गुसाईं, रितिक, आशीष नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें