फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फैसले से सुधरेंगे देश की आर्थिक स्थिति : सांसद

Thu, 10 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने का फैसला पूरी तरह से देश के आर्थिक हित से जुड़ा है। शुरूआती दौर में आम आदमी को परेशानी जरूर होगी, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के मजबूत प्रधानमंत्री के तौर पर कड़े फैसले ले रहे हैं, जो देश को नई दिशा की ओर ले जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सांसद राज्यलक्ष्मी ने आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताने की अपील की। उन्होंने उत्तरकाशी को राज्य स्थापना दिवस पर खुले में शौच मुक्त करने पर नाराजगी जताई और कहा कि अब भी जिले के कई गांवों में शौचालय पूरी तरह नहीं बने हैं।

उन्होंने सीडीओ को स्वजल से जरूरी रिपोर्ट मांगने को कहा। साथ ही सांसद आदर्श ग्राम बौन में सुविधाओं की अनदेखी पर अधिकारियों का जवाब-तलब किया और गांव को जरूरी सुविधा से लैस करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले में हर दो से तीन महीने में डीएम का तबादला करने पर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि सरकार को अफसरों के तबादले की बजाय जिलों के विकास पर ज्यादा जोर देना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, विजय संतरी, जेपी भट्ट, बाल शेखर नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें