बड़कोट डायट में आयोजित कार्यक्रम का का यमुनोत्री विधायक ने किया शुभारंभ
बड़कोट। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नवाचारी व उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ही एसएमसी के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन शिक्षकों और एसएमसी को सम्मानित किया गया।
बड़कोट डायट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में छात्रों के रूप में देश के भविष्य का निर्माण करने और उसे संवारने के काम करते हैं। अपने छात्रों को ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं। सेवानिवृत्त एबीएसए शरत सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के अनुभवों को साझा करते हुए सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई।
डायट प्राचार्य संजीव जोशी ने बताया कि डायट की ओर से जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक शिक्षक प्राथमिक, एक शिक्षक उच्च प्राथमिक और एक शिक्षक माध्यमिक से सम्मानित किया गया है। शिक्षक कुसुम रेखी, जय सिंह चौहान, संगीता कंडारी, दीपाली थपलियाल, शैलबाला कंडारी, संजीव डोभाल, सुशील शाह, बुद्धि सिंह, मनवीर रावत, सुमित्रा राणा, शंभू डिमरी, जयदेव राणा, एकादशी राणा, मीनाक्षी अग्रवाल, संगीता बिजल्वाण, बृजेश कुमार ध्यानी, बृजेश चंद्र नौटियाल, उर्मिला रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरत सिंह रावत, डाॅ. सुबोध बिष्ट, जयदेव राणा, बलवंत सिंह, दिनेश चौहान, सुषमा महर आदि मौजूद रही।