फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यांसू-मणि मोटरमार्ग तीन दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्यांसू-मणि मोटर मार्ग पर तीन दिनों से यातायात अवरुद्ध है। यहां मुंडरा सेरा के समीप मोटर मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है। हालांकि पीएमजीएसवाई की ओर से यहां मार्ग खोलने के लिए जीसीबी लगाई गई है।
विज्ञापन

मार्ग अवरुद्ध होने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ से कट चुके हैं। ग्रामीण विकासखंड मुख्यालय तक आने के लिए पैदल रास्ता तय कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता आशीष भट्ट ने बताया कि सड़क पर आए काफी बड़े हैं, जो आसानी से नहीं टूट पा रहे हैं। वहीं गंगोत्री हाईवे पर नगुण गाड के समीप यातायात सुचारु कर दिया गया है। बीते करीब पांच दिनों से यहां रुक रुक कर पहाड़ी से मलबा गिर रहा था, जिससे यहां आवाजाही भी जोखिम भरी बनी हुई थी। राजमार्ग बाधित होने पर यात्री नगुण गाड़ को पार कर दूसरे छोर पर पहुंच रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें