फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडमिंटन में शालिनी और शैलेंद्र बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हो गया। समारोह के दूसरे दिन बैडमिंटन बालिका वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की शालिनी और बालक वर्ग में बीएससी द्वितीय वर्ष के शैलेंद्र विजेता रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं। संचालन कृष्णा डबराल ने किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष की प्रीति राणा उप विजेता और बीएससी प्रथम के दिग्विजय सिंह उप विजेता बने। समारोह में कैरम, वॉलीबॉल, शतरंज एवं एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. विनीत कुमार, डा. बृजेश चौहान, डा. रजनी, डा. प्रमोद कुमार, डा. खुशपाल, डा. आलोक बिजल्वाण, डा. दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें