फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को पोषक व्यंजनों की थाली परोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत पोषण वाटिका महाअभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों को पोषक अनाजों से बनाए गए व्यंजनों की थाली परोसी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को देश की आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. चित्रांगद राघव ने कुपोषण के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए पोषण स्तर में सुधार और बेहतरी के लिए पोषण वाटिकाओं के निर्माण को जरूरी बताया। साथ ही सभी से अपने घरों में पोषक वाटिका बनाने को कहा। इस मौके पर पूनम रमोला, डॉ. विजय बडोनी ने भी विचार रखे। इस दौरान केवीके के डॉ. पंकज नौटियाल, डा. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागडे, वरुण सुप्याल, ख्याली राम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं और प्रगतिशील कृषकों समेत 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें