जिला उद्योग व्यापार मंडल की पहल पर जिला खाद्य एवं संरक्षा विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य प्रतिष्ठानों का लाइसेंस पंजीकरण व नवीनीकरण कार्य निशुल्क किए गए।
नगर पंचायत कार्यालय के समीप आयोजित शिविर में जिला खाद्य एवं संरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार मौजूद रहे। इस दौरान होटल, ढाबा, रेंस्तरा, मीट, सब्जी, परचून एवं खाद्य पदार्थ से संबंधित सभी व्यापारियों के लिए लाइसेंस का पंजीकरण व नवीनीकरण कार्य किया गया। शिविर में बड़कोट, नौगांव, खरादी, कुथनौर, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, जानकीचट्टी, गंगटाड़ी, राजगढी, गडोली, पुजेली, हुडोली, डामटा, बर्नीगाड, गुंदियाट गांव, मोरी, नैटवाड, सांकरी, खरसाड़ी आदि क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, तिलक रमोला, सतीश चौधरी और भूपाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।