फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप पोखरियाल को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल को जयपुर के ट्री बैंक द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया। उत्तरकाशी पहुंचने पर श्री गंगा आरती समिति द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी निवासी प्रताप पोखरियाल वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटे हैं। अपने गांव में पैतृक जमीन पर जंगल पनपाने के साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय पर वरुणावत पर्वत की तलहटी में जैव विविधता से समृद्ध श्याम स्मृति वन तैयार किया है। बीते दिनों उन्हें जयपुर के ट्री बैंक द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया। उत्तरकाशी लौटने पर बुधवार को श्री गंगा आरती समिति द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उमेश बहुगुणा, सचिव प्रताप बिष्ट, चंद्रशेखर भट्ट, सुरेंद्र उनियाल, विजयप्रकाश भट्ट, मुरली मनोहर भट्ट, डा. शंभू प्रसाद नौटियाल, जलमा राणा, गीता आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें