फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 8 जनवरी को जिले में 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन के तहत टीकाकरण का अभ्यास किया जाएगा। बुधवार को वैक्सिनेशन के लिए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी का वैक्सीन तैयार होने के बाद अब इसके टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि आठ जनवरी को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, नौगांव एवं पुरोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी, डुंडा, ब्रह्मखाल, मोरी, आराकोट एवं तुल्याड़ा सब सेंटर पर ड्राई रन के तहत टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इन स्थानों पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का अभ्यास किया जाएगा। ड्राई रन और भविष्य में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए बुधवार को उत्तरकाशी जिला सभागार के साथ ही चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला में संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उत्तरकाशी में डा. सुजाता सिंह, चिन्यालीसौड़ में डा. विनोद कुकरेती एवं पुरोला में डा. आरसी आर्य ने प्रशिक्षण दिया।
बेस अस्पताल में कल होगा टीकाकरण अभ्यास
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में शुक्रवार (कल) को कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा। टीकाकरण का यह अभ्यास बेस अस्पताल के आईपीडी विंग के द्वितीय तल पर स्थित मेडिसिन वार्ड में होगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने टीकाकरण टीम वन के सदस्यों डा. सारिका, राधाकृष्ण चमोली, कैलाश, आशीष कठैत व विक्रम सिंह को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के 11 अस्पतालों में होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
पौड़ी। जिले के 11 चिकित्सालयों में आठ जनवरी को कोरोना के टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस सहित अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोरोना टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में बेस अस्पताल श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, सीएचसी खिर्सू, सीएचसी कोट, जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी सतपुली, हंस अस्पताल चमोलीसैण सतपुली, सीएचसी पाटीसैण, पीएचसी लालपानी, बेस चिकित्सालय कोटद्वार व पीएचसी लक्ष्मणझूला आदि अस्पतालों में 8 जनवरी को पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ पौड़ी आशीष भटगांई, पीडी संजीव कुमार राय, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, एसडीएम सदर एसएस राणा, एसीएमओ डा. जीएस तालियान, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, ईडीएम प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें