फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: निबंध में प्रगति और पोस्टर में गुलशन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज उत्तरकाशी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रगति जोशी और पोस्टर प्रतियोगिता में गुलशन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन पर्यावरणविद डाॅ. हेमंत ध्यानी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में भूमिका दूसरे, अजय तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर में अमरेश दूसरे, देवेंद्र तीसरे स्थान पर रहा। वहीं एनएसएस का कमांडर रोहित राज तथा रक्षिता को बनाया गया। सर्वश्रेष्ठ व्यवहार के लिए देवेश सेमवाल पुरस्कृत किए गए। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्र गुलशन तथा सर्वश्रेष्ठ छात्रा प्रगति जोशी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. ऋचा बधानी, रेडक्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. परदेव रावत, डाॅ. दीपिका वर्मा, डाॅ. वीर राघव खंडूडी, डाॅ. जयलक्ष्मी रावत, डाॅ. एमपीएस परमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें