फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बनाएगी अस्थायी सहायता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे के भूस्खलन प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र बनाएगी। मंदिर के आकार में बनाए जाने वाले इन केंद्रों से चारधाम यात्रा का प्रचार-प्रसार भी होगा। वहीं बारिश व आंधी-तूफान में संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को भी राहत मिलेगी।

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र हैं जहां बरसात में मलबा व बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। ऐसे सभी केंद्रों पर पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान भी सुरक्षित यातायात और आवाजाही के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं लेकिन बारिश और आंधी-तूफान में उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




इस समस्या को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन ऐसे सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र बनाने जा रहा है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि अस्थायी रूप से तैयार किए जाने वाले सभी केंद्र मंदिर के आकार में तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं संवेदनशील स्थलों पर किसी भी मुसीबत में तीर्थयात्री सहायता केंद्र में तैनात पुलिस कर्मियों से मदद ले सकेंगे। उन्होंने चारधाम यात्रा के इस दूसरे चरण में ही इन अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों को तैयार करने की बात कही। बताया कि सभी केंद्र वॉटर प्रूफ होंगे।



यहां बनेंगे केंद्र



डामटा, ओजरी डाबरकोट, धरासू, रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, गंगनानी, सुनगर, धरासू आदि ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें