उत्तरकाशी में डीएम मयूर दीक्षित को रक्षा सूत्र बांधती छात्रा।
- फोटो : UTTER KASHI
तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था की ओर से सुरक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। वहीं अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली।
मंगलवार को तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था की पहल पर चाइल्ड लाइन सब सेंटर गंगोरी ने बाल सुरक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों ने जनपद मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी मयूूर दीक्षित व एसपी मणिकांत मिश्रा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे। संस्था के अध्यक्ष नागेंद्र दत्त ने कहा कि संस्था बाल दिवस महोत्सव के तहत बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आरती, पूजा, नितेश, स्नेहा व शीतल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे। अभियान में सुमित्रा पंवार, बबीता शाह, बबीता निराला व संगीता राणा ने सहयोग किया।