फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम दाइयों ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलित पार्ट टाइम दाइयों ने शहर में जुलूस प्रदर्शन के साथ ही सांकेतिक रूप से सीएमओ कार्यालय का घेराव भी किया। पार्ट टाइम दाइयों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पार्ट टाइम दाई संगठन मानदेय वृद्धि सहित तीन सूत्री मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। पार्ट टाइम दाई संगठन की अध्यक्ष स्वराजी देवी व पूर्व अध्यक्ष इंद्रा देवी का कहना है कि उन्हें मानदेय के नाम पर मात्र 400 रुपये मिलते हैं, जबकि वह मानदेय 15 हजार किए जाने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चतुर्थ श्रेेणी पदों पर तैनाती दिए जाने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी दाइयों को एक मुश्त सम्मानजनक रकम दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सोमवार को पार्ट टाइम दाइयों ने शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन किया। इसके बाद दाइयों ने सांकेतिक रूप से सीएमओ कार्यालय का घेराव भी किया। दाइयों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें