फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम दाई संगठन ने शहर में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि सहित कई अन्य मांगों के लिए आंदोलित दाई संगठन ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। दाई संगठन का कहना है कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पार्ट टाइम दाई संगठन मानदेय वृद्धि, 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी दाइयों को एक सम्मानजनक धनराशि दिए जाने, दाइयों को स्वास्थ्य केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति दिए जाने की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। इसके लिए दाइयां जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय घेराव भी कर चुकी हैं। मंगलवार को एक बार फिर पार्ट टाइम दाई संगठन ने काली कमली धर्मशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। संगठन की अध्यक्ष सुराजी देवी व पूर्व अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि सरकार व प्रशासन लगातार उनके आंदोलन की अनदेखी कर रहे हैं। रैली में रुकमणी देवी, भुवना देवी, रुकमा देवी, गणेशी देवी, कमला देेवी, चेता देवी, पींगला देवी, सुभद्रा देवी, प्रतिमा देवी व धर्मा देवी आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें