फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामासिराईं पहुंचे ओणेश्वर महादेव, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
पुरोला में ओणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कलश यात्रा निकालते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
प्रतापनगर क्षेत्र के इष्ट देव ओणेश्वर महादेव निशान एवं देव डोली के साथ रामासिराईं पट्टी के बसंतनगर गांव पहुंच गए हैं। उनके साथ भेलेश्वर महादेव सहित भैरवनाथ भी हैं। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने देव डोलियों सहित देव पश्वाओं का भव्य स्वागत किया। सोमवार को गांव में नव निर्मित ओणेश्वर महादेव मंदिर की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसके बाद कथा वाचक विनोद प्रसाद नौटियाल ने शिव कथा की शुरुआत की। क्षेत्र के इष्ट देव कपिल मुनि महाराज, कालिया नाग महाराज, नागराज महाराज एवं नरसिंह भगवान की देव डोलिया भी यहां रविवार को पहुंच गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्म गणेश महाराज ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नव निर्मित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, किशन लाल, सतेंद्र राणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान विजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। यहां पांच दिवसीय शिव कथा का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें