फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति सहित अन्य मांगों का निस्तारण न होने से नाराज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है। सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर बुधवार (कल) से काली फीती बांधकर विरोध जताते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन

सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पडियार ने कहा कि संगठन लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति एवं उद्यान विभाग की तर्ज कर उनके पद को टैक्नीकल घोषित करने, वेतनमान 4200 ग्रेड करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासनस्तर पर कई बार वार्ता के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने आंदोलन का आह्वान किया है। कहा कि 14 जुलाई को काली फीती बांधकर विरोध 20 से 24 जुलाई को जनपद भ्रमण पर आने वाले मंत्रियों को समस्या से अवगत कराने, 26-27 जुलाई को उपस्थिति दर्ज कर दो घंटे का कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन, 29 जुलाई को एक दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कहा कि 30 जुलाई तक मांगों का निस्तारण न होने पर ड्यूटी के दौरान ही कर्मचारी अन्न-जल का त्याग कर देंगे। इस दौरान किसी भी जनहानि के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें