फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील में लापता तीसरे व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील में लापता तीसरे व्यक्ति का शव भी बरामद हो गया है। बीते कुछ दिन पूर्व एक कार झील में समा गई थी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। दो व्यक्तियों के शव पूर्व में ही बरामद हो चुके थे।
विज्ञापन

बीते 17 सितंबर को शाम करीब साढे़ सात बजे चिन्यालीसौड़-स्यांसू मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समा गई थी। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग व स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया था। कार में सवार शीशपाल व शेर सिंह के शव पूर्व में ही बरामद हो चुके थे, जबकि तीसरे व्यक्ति सोनू का पता नहीं चल पाया था। बुधवार सुबह सोनू का शव भी झील से बरामद कर लिया गया है। नायब तहसीलदार चिन्यालीसौड़ रमेश चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने झील में एक शव होने की सूचना दी। शव को झील से निकाला गया, जिसकी पहचान सोनू पंवार निवासी धरवाल गांव के रूप में हुई। शव को झील से निकालने वाली टीम में कानूगगो सीएम नगवाण, राजस्व निरीक्षक राजीव रमोला, दीपेंद्र चौहान, कुसुमलता पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें