फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी की पहली तीलू रौतेली सम्मान पाने वाली मीना नहीं रहीं

विज्ञापन
समाजसेवी मीना देवी की फाइल फोटो - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिले की पहली तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वाली समाजसेवी गंगा प्रेमी के नाम से प्रसिद्ध मीना देवी का निधन हो गया। 74 वर्षीय मीना देवी ने अपने बिरलागली स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

यमुनाघाटी के मुंगरसंती पट्टी के बजलाड़ी गांव में जन्मी मीना देवी बचपन से अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में गरीब और असहायों की सेवा किया करतीं थीं। वर्ष 1976 से लगातार समाजसेवा के साथ मद्यपान निषेध आंदोलन, गंगा स्वच्छता अभियान, पौधारोपण आदि कार्यों के लिए सक्रिय रहीं। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। शोक जताने वालों में पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, विष्णुपाल सिंह रावत, विकास मंद्रवाल, दुर्गा देवी, अनिता, शंभू प्रसाद नौटियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें