फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोथ पुल से भीम गुफा तक बने मरीन ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तिलोथ पुल से भीम गुफा लक्षेश्वर तक मरीन ड्राइव सौंदर्यीकरण की मांग उठी है। इस संबंध में सीएम को भेजे ज्ञापन में मरीन ड्राइव निर्माण के साथ बाढ़ सुरक्षा के लिए भागीरथी नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे गए ज्ञापन में विभिन्न आश्रमों के संचालकों ने कहा कि काशी नगरी में धार्मिक व साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यहां प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, हनुमान मंदिर समेत कई पौराणिक मंदिर हैं। भागीरथी के तट पर उनके आश्रम, आवासीय भवन व शिक्षण संस्थाएं हैं लेकिन कस्बे की सुरक्षा के लिए आपदा के बाद दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। तटीय सुरक्षा के लिए तिलोथ पुल से भीम गुफा लक्षेश्वर तक मरीन ड्राइव और घाटों का निर्माण जरूरी है। गंगोत्री विधान सभा के स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत ने इसका प्रस्ताव मांगा था, जिसे तैयार कर लिया गया था। उनके निधन के बाद से इस पर अमल नहीं हो पाया है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश आश्रम के सिदेश्वरानंद, लोकेश धाम के स्वामी विजयानंद, गिरीजानंद, सच्चिदानंद आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें