भटवाड़ी ब्लॉक के सैंज गांव में भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
सैंज गांव निवासी प्रताप सिंह पंवार सोमवार को अपने आंगन के आसपास घूम रहे थे। तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भालू भाग गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुके थे। आननफानन में परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।