उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन तिलोथ शाखा की बैठक में इंजीनियरों की लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामवीर सिंह रावत ने कहा कि अवर अभियंता एवं अवर अभियंता संवर्ग से प्रोन्नत अभियंताओं की समस्याओं के समाधान को एसोसिएशन लगातार संघर्षरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं को एक जनवरी 2006 से ग्रेड वेतन 4800 रुपये दिया जाए। वर्ष 2005 तक नियुक्त अवर अभियंताओं को पेंशन एवं जीपीएफ की सुविधा प्रदान की जाए। एसोसिएशन की ओर से 12 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग रखी गई।
तय किया गया कि 14 अक्तूबर को सीएम को ज्ञापन, 18 को निगम के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन तथा 22 को यूपीसीएल मुख्यालय शहीद गब्बर सिंह भवन तक रैली निकाली जाएगी।