फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत निगम व पालिका आमने सामने

विज्ञापन
उत्तरकाशी के ज्ञानसू में कुछ इस तरह पालिका द्वारा किया जा रहा पक्का निर्माण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
नगर पालिका बाड़ाहाट ज्ञानसू में जल विद्युत निगम की जमीन पर दुकानें बना रही है। निगम के विरोध करने पर प्रशासन ने जनहित को देखते हुए पालिका को अस्थाई निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन पालिका द्वारा पक्की दुकानें बनाई जा रही है। इसकी भनक लगते ही बृहस्पतिवार को निगम के अफसरों ने निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण का विरोध किया। साथ ही प्रशासन से निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका के वार्ड नंबर सात सिंचाई कार्यालय के निकट पालिका जल विद्युत निगम की जमीन पर दुकानों का निर्माण कर रही है। निर्माण को लेकर बीते 24 जून को पालिका और निगम के बीच विवाद हुआ था। तब प्रशासन ने पालिका को अस्थाई निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन अब पालिका पक्का निर्माण कर रही है। इसकी भनक लगते ही बृहस्पतिवार को निगम के अफसरों व कर्मचारी संगठनों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया। बाद में डीएम व एसडीएम भटवाड़ी को पत्र सौंपा गया। इधर, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि यह निर्माण जनहित में किया जा रहा है। यूजेवीएनएल के ईई अमन बिष्ट का कहना है कि पालिका प्रशासन अस्थाई निर्माण के निर्देशों के विपरीत पक्का निर्माण कर रही है, जो कि पूरी तरह अवैध है। प्रशासन को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि मामले में एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि यदि पालिका पक्का निर्माण करवा रही है, तो काम को रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें