फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मतदान केंद्र के रूप में प्रस्तावित संस्थानों के प्रबंधकों को मतदान के लिए निर्धारित कक्ष, परिसर व शौचालय आदि में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पोलिंग पार्टियां आगामी 11 फरवरी से निर्धारित मतदेय स्थलो को रवाना होना शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 11 से 16 फरवरी तक जनपद के मतदेय स्थलों को पहुंचने वाले हिमाच्छादित सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें