फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कजाखस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभियान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-कजाखस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभियान का पांचवां संस्करण काजिंद-21 संपन्न हो गया है। इस बार प्रशिक्षण अभियान कजाखस्तान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए हर्षिल से 9 बिहार रेजीमेंट के 90 जवानों का दल गया था, जिसमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

सैन्य कूटनीति के साथ बढ़ते सामरिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत-कजाखस्तान का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। संयुक्त प्रशिक्षण अभियान का पांचवां संस्करण इस बार कजाखस्तान में 30 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित हुआ। इस बार संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में 9 बिहार रेजीमेंट ने प्रतिभाग किया। 9 बिहार रेजीमेंट के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास में उनकी रेजीमेंट पहली बार शामिल हुई। दल में 90 सैनिक शामिल थे, जिनमें 10 अधिकारी (एक कर्नल, एक लैफ्टिनेंट कर्नल व 8 कैप्टन) भी शामिल थे। कर्नल राजेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास में मुख्य रूप से आतंकवाद निरोधी गतिविधियां शामिल रहती हैं। इसके अलावा हथियारों की कुशलता, कम्बाट शूटिंग, काउंटर इमरजेंसी अभियानों में विशेषज्ञता को साझा करना प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य है। अभ्यास भारत और कजाखस्तान के सशस्त्र बलों के बीच आपसी विश्वास, अंतर सक्रियता और सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें