फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री जनपद की मांग पर एक नवंबर से भूख हड़ताल

विज्ञापन
बड़कोट में यमुनोत्री जिले की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
पूर्व में घोषित यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाने की मांग पर स्थानीय लोगों ने तहसील मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने 1 नवंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने संयुक्त (घोषित) जनपद संघर्ष समिति के बैनर तले बड़कोट तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अब्बल चंद कुमाई ने कहा कि 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल ने चार जनपदों की घोषणा की थी। इनमें कोटद्वार, यमुनोत्री, डीडीहाट व रानीहाट शामिल थे। लेकिन आज तक इन जनपदों को अस्तित्व में नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से 81 वर्षीय वासुवानंद डिमरी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शन में रामानंद डबराल, विशालमणि रतूड़ी, महिपाल सिंह असवाल, जवर सिंह, गुलाब सिंह जयाड़ा, रणवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें