फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को वापस भेजने पर होटल एसोसिएशन नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पंजीकरण कराए चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को रोके जाने या वापस भेजे जाने पर होटल एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे होटल व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। होटल एसोसिएशन ने ऐसे यात्रियों को ऑफलाइन पास देने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि यात्रियों को ऋषिकेश के भद्रकाली बैरियर पर रोक कर पंजीकरण के लिए कहा जा रहा है। कई यात्रियों को पंजीकरण के बारे में जानकारी नहीं हैं। ऐसे में कई यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। उत्तरकाशी के नगुण बैरियर से कई यात्रियों को पंजीकरण के नाम पर वापस भेजा गया। इन यात्रियों ने एक से दो महीने पूर्व होटलों में बुकिंग कराई थी। वापस भेजे जाने पर यात्री एडवांस राशि वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें