फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम के बारे में सुना था, आज देखा भी और वोट भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आज तक ईवीएम के बारे में सुना था, आज देख भी लिया और वोट भी किया। यह कहना है पहली बार मतदान करने पहुंची छात्राओं का। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के तुनालका गांव में बूथ संख्या 182 को सखी बूथ बनाया गया था। इस केंद्र पर पहली बार मतदान करने पहुंची चार छात्राओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

पहली बार मतदान कर रही तुनालका गांव की दीक्षा सजवाण का कहना है कि वह बेहद खुश हैं कि वह पहली बार मतदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ईवीएम के बारे में सिर्फ सुना ही था। आज देख भी लूंगी और वोट भी करूंगी। मैंने ऐसे प्रत्याशी को वोट डालने का मन बनाया है। जो क्षेत्र में बेहतर शिक्षा दे सके। इसी बूथ पर आयशा रमोला, सुष्मिता और ऋतिका ने भी अपना पहला वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही तय कर लिया था कि वह घर से एक साथ वोट डालने अपने बूथ पर जाएंगी। हम ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे, जो क्षेत्र के विकास की सोच रखता हो, जिसके समक्ष हम आसानी से अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें