फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवानगी से पहले मतदान कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
उत्तरकाशी से दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती मतदान कर्मियों की टीम। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिले के दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। इस दौरान रवानगी से पहले मतदान कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो दिन बाद 14 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में कीर्ति इंटर कॉलेज से दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए 17 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। रवानगी से पहले स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। जनपद के हिमाच्छादित मतदेय स्थलों को जा रहे मतदान कार्मिकों को जिला प्रशासन द्वारा गर्म जैकेट, स्नो शूज, सोलर लालटेन, हवा रोधी जैकट, स्लीपिंग बैग आदि भी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वितरित किए गए। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें