तहसील बड़कोट के क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय भवन में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इससे घर का सामान जल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन का वाहन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
नौगांव ब्लॉक के यमुनोत्री हाईवे से लगी तहसील बड़कोट के अंतर्गत शनिवार रात राजेश शाह और बर्फिया लाल निवासी कृृष्णा गांव के आवासी भवन में आग लग गई। आननफानन आग लगने की जानकारी अग्निशमन को दी गई। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घरेलू सारा सामान जल चुका था। राजस्व निरीक्षण सुखबीर सिंह असवाल ने बताया कि मकान में राजेश शाह व बर्फिया लाल रहते हैं। जिनका करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल दोनों परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 3800-3800 रुपये व चार-चार कंबल दिए गए हैं। वहीं अग्निकांड में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।