फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगडंडियां टूटने से स्कूल जाना हुआ मुश्किल

Thu, 25 Aug 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
टूटी सड़क - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 सड़क नहीं अब गांव की पगडंडी भी भूस्खलन की चपेट में आने से बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। रास्ते खराब होने से सांगल, तिहार, कुज्जन, सिल्ला गांव के कुछ ही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग जिले में बरसात के दौरान 15 फीसदी कम उपस्थिति का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन भटवाड़ी क्षेत्र में अनुपस्थिति का आंकड़ा ज्यादा बताया जा रहा है।

सांलग गांव से भटवाड़ी तक बालक व बालिका इंटर कालेज छह किमी पैदल दूरी पर है। रास्ते कई जगह भूस्खलन से पटे हैं। गांव से 50 से ज्यादा बच्चे भटवाड़ी पढ़ने आते है। हुर्री गांव से कुछ पैदल तथा कुछ गंगोत्री हाईवे से 18 बच्चे तीन किमी सुनगर जुनियर हाईस्कूल में पढ़ते हैं। गांव के तबाह रास्ते और गर्मकुंड, गंगनाणी व भूस्खलन जोन में पत्थर गिरने से आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


यही स्थिति भुक्की, सुनगर, कुंज्जन, तिहार से संगलाई हाईस्कूल में गांव से आने वाले बच्चों की है। सांलग के प्रधान बछेंद्र सिंह कुज्जन की सीता देवी, रघुवीर सिंह, हुर्री की राखी, सिल्ला के सूरत सिंह राणा, विजय सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने श्रमदान कर कहीं टूटे रास्तों पर तख्ते डालकर, तो कहीं मलबा साफ कर रास्ता बनाया, लेकिन बरसात में बच्चो को जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ता है।

गांव के पैदल रास्तों को ठीक करने के प्रस्ताव आ गए हैं। इन्हें जांच के बाद प्राथमिकता वार संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।
देवेंद्र पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी।

जिले के विद्यालयों में बरसात में करीब 15 फीसदी अनुपस्थिति दर्ज की गई, भटवाड़ी क्षेत्र के कुछ गांवों में वहां की स्थिति देखकर अनुपस्थिति कुछ ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

लीलाधर व्यास, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें