फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस पर निशुल्क होगी गरतांग गली की सैर, निर्देश जारी

Mon, 08 Nov 2021 09:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गरतांग गली में सैर के लिए स्वदेशी पर्यटकों से 150 व विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क वन विभाग की ओर से लिया जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क माफ रहेगा।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध गरतांग गली। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली की सैर निशुल्क होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। जनपद में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान सहित खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क रहेगा
राज्य स्थापना महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों केे अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली में निशुल्क सैर का निर्णय लिया गया। गरतांग गली में सैर के लिए स्वदेशी पर्यटकों से 150 व विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क वन विभाग की ओर से लिया जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क माफ रहेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर जनपद मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी नगर निकायों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को आठ से 10 नवंबर तक कोविड-19 की दूसरी डोज के लिए जनपद के नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग करेगा इन प्रतियोगिताओं का आयोजन
पर्यटन विभाग साइकिल रैली, खेल विभाग क्रिकेट, वालीबाल व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डा. केएस चौहान, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज सोनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें