फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर हंगामा: पेट्रोल भराने को लेकर कार सवार युवकों की कर्मियों से बहस, हॉकी स्टिक से तोड़ा कर्मी का पैर

Mon, 08 Nov 2021 09:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

जीएमओयू लिमिटेड के पेट्रोल पंप चार युवकों ने कार में 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इनमें से एक युवक ने आरोप लगाया कि कार में पेट्रोल कम भरा है। इससे दोनों पक्षों में बहस होने लगी।
विज्ञापन
श्रीनगर पंट्रोल पंप में शनिवार देर सांय हुए हंगामे के बाद लोगो से पुछताछ करती पुलिस - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल भराने को लेकर कार सवार युवकों की पंप कर्मियों से बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। युवक के व्यवहार से नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली। वहीं, युवक ने हॉकी स्टिक से एक पंपकर्मी का पांव तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम जीएमओयू लिमिटेड के पेट्रोल पंप चार युवकों ने कार में 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इनमें से एक युवक ने आरोप लगाया कि कार में पेट्रोल कम भरा है। इससे दोनों पक्षों में बहस होने लगी। आरोप है कि युवक ने पंप कर्मियों को गाली देनी शुरू कर दी। भीड़ में से जब किसी ने झगड़े की वजह पूछी तो युवक ने उसे भी अपशब्द कह दिए।

मार खाने पर भी गाली देता रहा युवक
इससे भीड़ के सब्र का बांध टूट पड़ा। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली। मार खाने पर भी युवक गाली देता रहा, हालांकि इसके बाद लोग चले गए। भीड़ कम होते ही युवक ने कार से हॉकी स्टिक निकाल ली और एक पंपकर्मी के पांव पर मार दी। वार इतना जबरदस्त था कि स्टिक के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए भीड़ को हटा दिया। झगड़ा होने पर पंप बंद कर दिया गया। वहीं पंपकर्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवाड़ी ने बताया कि इस प्रकरण में पंपकर्मी की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें