फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी चिन्द्रिया लाल को किया सम्मानित

विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी चिन्द्रिया लाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुुभारंभ जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने किया। इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवम प्रथम, विकास आर्य द्वितीय व आर्यन तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में आदित्य प्रसाद पहले, समीर कांत दूसरे व सुशील तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में 30 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। फैंसी ड्रेस में अभिनव, आर्यन व दीपक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बेबी शो में मास्टर अंश प्रथम, नंदनी द्वितीय रही। रंगोली में आशा प्रथम, बबीता द्वितीय व हेमलता तृतीय रही। संचालन ओमप्रकाश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी, एसीएमओ विपुल कुमार, सुजाता सिंह व संगम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें