फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डंप करने के लिए छोटे-छोटे स्थान तलाशें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बाड़ाहाट के तिलोथ में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का मामला फिर सुर्खियों में है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीणों ने मामलेे की शिकायत भागीरथी ईको सेंसटिव जोन की मॉनिटरिंग कमेटी और नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से की थी। इस पर दोनों ने जिला प्रशासन को कूड़ा निस्तारण के लिए छोटे-छोटे स्थान तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में कूड़ा निस्तारण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन व नगर पालिका कूड़ा निस्तारण स्थल का निर्माण अभी तक नहीं कर पाई है। प्रशासन ने पालिका को तिलोथ के पास करीब आठ नाली भूमि कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए उपलब्ध कराई है, तिलोथ सहित आसपास के ग्रामीण इसका विरोध करने लगे और बीते जुलाई में निर्माण के विरोध में हाईकोर्ट चले गए। साथ ही एनजीटी और नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से भी शिकायत की। इसके बाद गत सोमवार को इस मुद्दे पर भागीरथी ईको सेंसटिव जोन की मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष सहित डीएम मयूर दीक्षित, कमेटी के सदस्य व नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई। मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य शांति परमार ने बताया कि पूरे शहर के कूड़ा का निस्तारण स्थल एक स्थान के बजाय हर वार्ड में बनाया जाने को कहा गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि तिलोथ में कूड़ा निस्तारण स्थल का मामला कोर्ट में चल रहा है। प्रशासन कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ कि पालिका क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी छोटे-छोटे कूड़ा स्थलों का चयन किया जाएगा, जहां कूड़े की छंटाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें