फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जैविक खेती को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक खेती अपनाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की दी गई सीख को किसानों को लाइव प्रसारण के जरिए दिखाया गया। इससे प्रेरित होकर किसानों ने जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में काश्तकारों ने प्रधानमंत्री के जैविक खेती के बताए गए लाभ को गंभीरता से सुना। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी जैविक खेती के महत्व को समझा। इस दौरान जिलेभर से 70 कृषकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपना पंजीकरण करवाया। केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चित्रांगद सिंह राघव के निर्देशन में केंद्र के डॉ. पंकज नौटियाल ने बताया कि जैविक खेती अपनाकर किसान पर्यावरण हितैषी बन सकते हैं। इस विधि से खेती करने से किसान को उर्वरक तथा कीटनाशक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में नीरज जोशी, वरुण सुप्याल, ख्याली राम, रीतिका भास्कर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें