फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा का भुगतान न होने पर काश्तकारों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब काश्तकारों ने फसल बीमा का भुगतान न किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है। काश्तकारों ने बीमा एजेंसी पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। वहीं उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीमा एजेंसी के अधिकारियों ने 25 दिसंबर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया है। वहीं काश्तकारों ने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

बड़कोट क्षेत्र के काश्तकारों ने फसल बीमा का भुगतान न होने पर विभाग व बीमा एजेंसी के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। काश्तकार सुभाष जगूड़ी ने कहा कि काश्तकारों ने अपनी सेब की फसल का पिछले साल बीमा कराया था, जिसका भुगतान इस वर्ष अक्तूबर तक किया जाना था, लेकिन अभी तक नहीं किया गया है। जगूड़ी ने कहा कि शुक्रवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों ने इस वर्ष की सेब की फसल का बीमा करने के लिए टीम के आने की सूचना दी। जिस पर काश्तकारों ने बीमा टीम व उद्यान विभाग के अधिकारियों के समक्ष आक्रोश जताया। काश्तकारों ने कहा कि अभी तक पिछले वर्ष किए गए फसल बीमा का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि कई काश्तकारों की फसल शत प्रतिशत खराब हुई है। लेकिन बीमा एजेंसी ने काश्तकारों की सेब की फसल का सर्वे तक नहीं किया। काश्तकारों ने बीमा एजेंसी पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया। वहीं उद्यान विभाग के प्रभारी निरीक्षक अनूप थपलियाल ने कहा कि बीमा एजेंसी के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हुई है। एजेंसी के अधिकारियों ने 25 दिसंबर तक काश्तकारों को बीमा भुगतान किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें