फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदूर खेलकर दुर्गा माता को दी विदाई

विज्ञापन
विजयदशमी पर दुर्गा माता को विदाई के दौरान निकाली गई झांकी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में नौ दिन तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विजयादशमी पर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल की तर्ज पर ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेलकर मां को विदा किया।
विज्ञापन

नव दुर्गा उपासना समिति उत्तरकाशी की ओर से शारदीय नवरात्र पर हनुमान मंदिर में दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई थी। यहां नौ दिन तक विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की गई। इसमें बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को विजयदशमी पर हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ढोल की थाप पर थिरकतीं महिला और पुरुषों ने सिंदूर खेलकर माता को विदाई दी। इस अवसर पर बाजार में प्रसाद का भी वितरण किया गया। बाद में मणिकर्णिका घाट से माता की मूर्ति को भागीरथी नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर समिति के उदय शर्मा, शिव प्रसाद भट्ट, सुरेश चंद्र सोनी, बीके मिश्रा, चंद्रशेखर भट्ट, अरविंद कन्नौजिया, उन्नीलाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें