फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में शहीद सैनिक सम्मान समारोह में शहीद के परिजन को सम्मानित करते पालिकाध - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में शहीद सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से 9 शहीदों के घर आंगन की मिट्टी कलशों में एकत्रकर जिला मुख्यालय पहुंचाई गई। देहरादून में बन रहे सैन्य धाम के लिए सीमांत जनपद के 11 शहीदों के आंगन से मिट्टी के 11 कलश भेजे जाने हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित ऑडीटोरियम में शहीद सैनिक सम्मान समारोह का शुभारंभ शहीदों के आंगन की मिट्टी कलशों के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। समारोह के दौरान भारतीय सेना में अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय देने वाले जनपद के शहीद गार्डसमैन सुंदर सिंह, राइफलमैन मनमोहन सिंह, मुरारी लाल, दिनेश चंद्र कुर्माइं, हवलदार मोहन लाल, मेजर अर्जुन सिंह परमार, राइफलमैन विपिन शाह, राजेश सिंह, हमीर सिंह पोखरियाल के परिजनों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, प्रभारी सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्रीचंद ने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर महावीर सिंह राणा ने कहा कि पांचवां धाम सैन्य धाम के लिए जनपद के नौ शहीदों के घर आंगन से मिट्टी एकत्र की गई है। मोरी विकासखंड से 1 व 2 दिसंबर को शहीद राकेश चौहान व दिनेश सिंह रावत के घर आंगन की मिट्टी एकत्रित की जाएगी। साथ ही उनके परिजनों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, ले. कर्नल जेपी काला, मेजर आरएस जमनाल, सूरत सिंह गुसांई आदि मौजूद थे।
औपचारिकता भरा रहा कार्यक्रम
शहीद सैनिक सम्मान समारोह केवल औपचारिक रहा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को भी आना था लेकिन वह नहीं आ पाए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते मुख्यालय में होने के बावजूद भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। प्रशासन की ओर से एडीएम तीर्थपाल सिंह और एसडीएम सीएस चौहान कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें