उत्तरकाशी कलक्ट्रेट परिसर पर शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित शिक्षक।
- फोटो : UTTER KASHI
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पौड़ी राठ क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण करने वाले शिक्षक समलौंण आंदोलन के प्रणेता वीरेंद्र दत्त गोदियाल भी शामिल रहे।
बृहस्पतिवार को श्याम स्मृति वन पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति एवं नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी देहरादून ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें समलौंण आंदोलन के प्रणेता समेत यमुनाघाटी के जीआईसी बर्नीगाड में विद्यालय के पास हरा-भरा वन तैयार करने वाले शिक्षक सोवेंद्र सिंह, पीजी कालेज उत्तरकाशी के प्राध्यापक डॉ. महेन्द्रपाल सिंह परमार, डॉ. तिलक राम प्रजापति के अलावा राज्य के कुछ प्रोफेसर व अन्य शिक्षकों को वर्चुअल रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर सुभाष चंद नौटियाल एवं ईको टास्क फोर्स के अधिकारी मातवर सिंह बर्तवाल आदि रहे।