फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीसी मेंबर विजयपाल का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नियोजन समिति का सदस्य चुने जाने पर नगर पंचायत नौगांव के सभासद विजयपाल सिंह का धारी गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में मुख्य बाजार में समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और तांदी नृत्य कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला नियोजन समिति के सदस्य विजयपाल सिंह रावत इससे पूर्व धारी वल्ली ग्राम पंचायत के निर्विरोध प्रधान रहे हैं। नगर पंचायत बनने के बाद 2018 में हुए पहले चुनाव में उन्होंने सभासद का चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, सभासद सीमा परमार, चमनी देवी, विमला रावत, शांता रावत, कुसुम रावत, गजेंद्र नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत चौहान, जगमोहन चंद, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें