फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपों की विभागीय जांच शुरू

Wed, 17 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरफिया लाल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप की विभागीय जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी ने कालेज पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के रूप में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के प्राचार्य रुकम सिंह असवाल बुधवार को जांच को पुरोला महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां छात्राओं से बातचीत की, जिसमें छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप की पुष्टि करते हुए आरोपी प्रभारी प्राचार्य को महाविद्यालय से हटाने की मांग की।

इधर, थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। छात्राएं और कालेज प्रबंधन में कोई भी सामने आने को तैयार नहीं है। जांच अधिकारी प्राचार्य बड़कोट से उनकी बात हुई है, जिसमें उन्होंने पुरोला महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच चलने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि गत मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय पुरोला के छात्रसंघ अध्यक्ष मनमोहन सिंह थाने पहुंचे थे। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ प्रैक्टिकल के नाम पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें