फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलैंड मशीन खाई में गिरी, तीन की मौत

Wed, 17 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मणि गढ़वाल गाड़ के पास सड़क कटिंग का काम कर रही एक पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मशीन ऑपरेटर सहित तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मणि गढ़वाल गाड़ के पास मंगलवार देर रात मशीन गिरने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं कर पाए। इसके बाद राजस्व पुलिस सहित एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह तक रेस्क्यू चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

नायब तहसीलदार सर्बू शाह ने बताया कि हादसे में ऑपरेटर वीरबल चौधरी पुत्र भागचंद निवासी टिकरी सोलन (हिमाचल प्रदेश) अपने साथी गणेश चंद रमोला (21) पुत्र कमल चंद रमोला निवासी कोठलटी धरासू और मनीष रावत (24) पुत्र जयेंद्र रावत निवासी क्यारी मथाली पोकलैंड मशीन से गढ़वाल गाड़ के समीप सड़क कटिंग कर रहे थे। तभी अचानक मशीन अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें