उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में जांच के खुलासे और कार्रवाई की मांग को धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : UTTER KASHI
पुरोला ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटी में सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच के बाद भी खुलासा व कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। यहां सोमवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्रामीणों डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण प्रकाश चंद, राजेंद्र लाल, विक्रम चंद, विरेंद्र लाल व विपेंद्र चंद ने कहा कि ग्राम पंचायत में सरकार की योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी शिकायत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक अभियंता ग्रामीण विभाग पुरोला ने जांच की थी। लेकिन जांच के दस माह बाद भी जांच का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने एक दिवसीय धरने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।