फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या से व्यापारियों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में पोखरी बाजार में व्यापारियों ने रैली निकाली। उधर, उत्तरकाशी के पुरोला में भी व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पोखरी की ओर से विरोध में रैली का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने विनायकधार से पोखरी बाजार के बस स्टैंड तक रैली निकाली, जिसमें उन्होंने राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या का विरोध किया। रैली निकालने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पोखरी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, महामंत्री जगदीश प्रसाद भट्ट, कोषाध्यक्ष खुशहाल चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल आदि शामिल थे। उधर, पुरोला में शनिवार को बड़ी संख्या में कुमोला तिराहा पुरोला में एकजुट व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने हत्यारों की फोटो जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारों को जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। इस संबंध में राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चौहान, अमीचंद शाह, उपेंद्र असवाल, बलदेव रावत, रामचंद्र पंवार, जयेंद्र रावत, अंकित पंवार, राजेंद्र शर्मा सहित कई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें