फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के लक्षेश्वर के निकट बने सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा किए जाने से श्रमिक, खच्चर संचालक और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने पालिका और जिला प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में लक्षेश्वर भीम गुफा के निकट नगर पालिका ने एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया था। भीम गुफा के स्वामी अनंत संतोषानंद का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा हटाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष, एसडीएम को ज्ञापन दिया गया, लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि पिछले बोर्ड में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ था, जो कि पालिका की संपत्ति है। ठेकेदार द्वारा सार्वजनिक शौचालय और सरकारी जमीन पर कब्जा करने व शौचालय के आगे दीवार लगाने की भी जानकारी मिली है। मामले में प्रशासन का सहयोग लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें